शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5600 पर मजबूत सहारा : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार आज सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5650-5740 के बीच रह सकता है।

छोटी अवधि के लिए निफ्टी को 5600 पर मजबूत सहारा मिल रहा है, जबकि इसे 5800 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स अच्छा नजर आ रहा है, जबकि तेल-गैस और धातु थोड़े कमजोर लग रहे हैं। मेरी सलाह यह होगी कि अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर को 1-2 दिनों की अवधि के लिए खरीदा जा सकता है। इस शेयर की खरीदारी मौजूदा भाव पर करके इसका लक्ष्य भाव 236 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 221 रुपये पर रखें। दूसरी ओर, बाटा इंडिया के शेयर को 1-2 दिनों की अवधि के लिए बेचा जा सकता है। इस शेयर की बिकवाली मौजूदा भाव पर करके इसका लक्ष्य भाव 838 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 883 रुपये पर रखें। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 06 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख