शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5950 तोड़े तो 6180 का लक्ष्य : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार आज सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5830-5910 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि तकनीकी रूप से निफ्टी में सपाट पैटर्न बन रहा है। अगर निफ्टी 5950 के स्तर को तोड़ता है, तो यह 6180 तक जा सकता है। कारोबारियों के लिए छोटी और मध्यम अवधि के लिहाज से निफ्टी के मौजूदा स्तर पर खरीदारी सौदे करना अच्छी रणनीति रहेगी। इसमें घाटा काटने का स्तर 5760 का रखे और लक्ष्य 6180 का रहेगा।
अगर खास शेयरों की बात करें, तो पुंज लॉयड कंपनी के शेयर के साप्ताहिक चार्ट में त्रिकोणीय पैटर्न देखने को मिला है। इसलिए मेरी सलाह यह होगी कि इसके शेयर को दो हफ्ते की अवधि के लिए खरीदा जा सकता है। इस शेयर की खरीदारी मौजूदा भाव पर करके इसका लक्ष्य भाव 68 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 54 रुपये पर रखें। वहीं डिविस लेबोरेटरीज में ऊपरी स्तरों पर नकारात्मक डायवर्जन देखने को मिले हैं, जिसकी वजह से इसका शेयर भाव 1100 रुपये तक जा सकता है। इस शेयर में बिकवाली करें और 1151 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!