शेयर मंथन में खोजें

फरवरी निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5800 के आसपास : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार आज में उतार-चढ़ाव दिख सकता है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5750-5900 के बीच रह सकता है।
आज संसद में बजट पेश होने वाला है और फरवरी वायदा निपटान भी है। मेरा मानना है कि फरवरी निफ्टी का निपटान 5800 के आसपास हो सकता है। मुझे तकनीकी रुप से बाजार कमजोर नजर आ रहा है। मार्च निफ्टी वायदा का लक्ष्य 5650 का है। मेरी कारोबारियों को सलाह है कि बाजार में हर तेजी के दौरान उनके लिए बिकवाली करने की रणनीति अच्छी रहेगी।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और कैपिटल गुड्स ठीक लग रहा है, जबकि धातु कमजोर दिख रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि लंबी अवधि के नजरिये से फ्रेसिनियस कबी ऑन्कोलॉजी के शेयर में खरीदारी करें। इसका लक्ष्य भाव 150 रुपये का रखें।  क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 19 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख