शेयर मंथन में खोजें

सितंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6250 के आसपास : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6050-6200 के बीच रह सकता है।
अगले दो-तीन महीनों में निफ्टी नयी ऊँचाईयों को छू सकता है।
मेरा कहना है कि नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आज आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर भी बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव होने की उम्मीद लग रही है। अगले हफ्ते सितंबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि सितंबर निफ्टी का निपटान 6250 के आसपास में हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज कैपिटल गुड्स और बैंक मजबूत लग रहे हैं। आने वाले दिनों में आईटी में दबाव नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो कोलगेट पामोलिव के शेयर में 2-4 दिनों की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। कोलगेट पामोलिव के शेयर को 1260-1263 रुपये के दायरे में खरीदें और लक्ष्य 1310 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 1235 रुपये का होगा। यूनाइटेड फॉस्फोरस के शेयर में 2-4 दिनों की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी करें। इसके शेयर को 143.20-143.50 रुपये के दायरे में खरीदें और लक्ष्य 148.50 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 140.60 रुपये का होगा। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 20 सितंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख