शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6100 पर मजबूत सहारा : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार नकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6200-6280 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि निफ्टी को 6100 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। अगर निफ्टी 6100 के स्तर पर जाता है, तो यह छोटी और मध्यम अवधि के लिए खरीदारी का अच्छा मौका होगा। क्षेत्रों के लिहाज एफएमसीजी कमजोर लग रहा है, जबकि धातु मजबूत नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो आईटीसी के शेयर में 4-5 दिनों छोटी अवधि के लिहाज से बिकवाली की जा सकती है। आईटीसी के शेयर को 324 रुपये भाव पर बेचे और लक्ष्य 312 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 330 रुपये का होगा। एचडीआईएल के शेयर में 4-5 दिनों की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी करें। इसके शेयर को 46.50 रुपये पर खरीदें और लक्ष्य 49.50 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 45 रुपये का होगा। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 05 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख