शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6150 पर मजबूत सहारा : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार नकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6260-6320 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि आने वाले समय के लिए घरेलू बाजार की चाल कमजोर रह सकती है। निफ्टी को 6150 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि निफ्टी के लिए 6370 पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। 
क्षेत्रों के लिहाज आईटी और कपड़ा मजबूत लग रहे हैं, जबकि बैंक और ऑटो कमजोर नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो टीसीएस के शेयर में 1 हफ्ते की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। इसके शेयर को 2150 रुपये भाव पर खरीदें और लक्ष्य 2230 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 2100 रुपये का होगा। आरईसी के शेयर में 1 हफ्ते की छोटी अवधि के लिहाज से बिकवाली करें। इसके शेयर को 215 रुपये पर बेचें और लक्ष्य 208 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 219 रुपये का होगा। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!