शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5970 पर मजबूत सहारा : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार अभी मजबूत नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6050-6120 के बीच रह सकता है।
मुझे मध्यम अवधि में घरेलू बाजार एक सीमित दायरे दिख रहा है और निफ्टी का दायरा 5970-6250 रह सकता है। मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी को 5970 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि निफ्टी के लिए 6250 के स्तर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा।
क्षेत्रों के लिहाज धातु और आईटी मजबूत लग रहे हैं, जबकि बैंक और रियल्टी कमजोर नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो सन टीवी के शेयर में 4-5 दिनों की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। सन टीवी के शेयर को 365 रुपये पर खरीदें और लक्ष्य 380 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 357 रुपये का होगा। टीसीएस के शेयर को 4-5 दिनों की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदें। इसके शेयर को 2175 रुपये पर खरीदें और लक्ष्य 2250 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 2125 रुपये का होगा। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख