शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6065 पर मजबूत सहारा : मानस जायसवाल (Manas Jaiswal)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6170-6240 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि तकनीकी दृष्टि से आने वाले समय में घरेलू बाजार मजबूत दिख रहा है। निफ्टी के लिए 6230 के स्तर पर कड़ी बाधा है, जबकि निफ्टी को 6065 पर मजबूत सहारा मिलेगा। अभी घरेलू बाजार की नजर पाँच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजों पर लगी है। मेरा मानना है कि इन नतीजों के बाद निफ्टी की दिशा सकारात्मक रह सकती है और निफ्टी 6350 के ऊपर जा सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक ठीक नजर आ रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि लंबी अवधि के नजरिये से सिंडिकेट बैंक, यूको बैंक, डीएलएफ और एचडीआईएल के शेयरों में खरीदारी करें। मानस जायसवाल, तकनीकी विश्लेषक (Manas Jaiswal, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख