शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6850-6900 के दायरे में : मानस जायसवाल (Manas Jaiswal)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6805-6860 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी को 6720 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। कल अप्रैल वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अप्रैल निफ्टी का निपटान 6850-6900 के दायरे में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक मजबूत नजर आ रहा है। बैंक क्षेत्र में खास तौर से आईसीआईसीआई बैंक और ऐक्सिस बैंक के शेयर अच्छे दिख रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो 1-2 दिनों की अवधि के लिए एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी के शेयर में 5% से 7% की तेजी आ सकती है। मारुति सुजुकी के शेयर में खरीदारी की जा सकती है। इसका छोटी अवधि का लक्ष्य 2050-2070 रुपये का रखें। लंबी अवधि यानी 8 महीनों में मारुति सुजुकी के शेयर में 10% से 15% का मुनाफा मिल सकता है। मानस जायसवाल, तकनीकी विश्लेषक (Manas Jaiswal, Technical Analyst) (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख