शेयर मंथन में खोजें

एफडीआई (FDI) पर सरकार जीती, तो निफ्टी (Nifty) 6000 पर : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार घरेलू वजहों से सीमित दायरे में नजर आ रहा है।

निफ्टी (Nifty) को 5750 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है। अभी घरेलू बाजार की नजर संसद पर लगी हुई है। आज खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के मुद्दे पर लोकसभा में बहस के बाद मतदान होना है। मेरा मानना है कि अगर सरकार इस मुद्दे पर संसद के विश्वास को जीत लेती है, तो निफ्टी 6000 के स्तर तक जा सकता है। इसके विपरित अगर बाजार की दिशा गिरावट की ओर होती है, तो निफ्टी को 5500 के स्तर पर महत्वपूर्ण सहारा मिलेगा।
मुझे आने वाले समय में नीतिगत ब्याज दरों में कमी होने की उम्मीद है इसलिए पीएसयू बैंक के शेयर अच्छे लग रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें, तो टाटा मोटर्स, आरईसी, पीएनबी और पीएफसी में निवेशक लंबी अवधि का नजरिया रख कर निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख