शेयर मंथन में खोजें

सकारात्मक संकेतों से घरेलू बाजार की दिशा ऊपर की ओर : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार मजबूत नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) को  5850-5900 के दायरे में मजबूत सहारा मिल रहा है।

बाजार को अभी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। सरकार आर्थिक सुधार की दिशा में एक-एक कदम बढ़ रही है। पहले रेल यात्रा किराया में बढ़ोतरी होना और अब डीजल की कीमत को तेल मार्केटिंग कंपनियों के हवाले करना। नतीजों के बारे में बात करें, तो अब तक घोषित तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीद से अच्छे रहे हैं। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे भी आने वाले हैं। मेरा मानना है कि रिलायंस के नतीजे भी बाजार की उम्मीद के अनुसार ही रहेंगे। अभी बाजार की नजर आरबीआई के कदम पर लगी हुई। बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में कम से कम 0.25% अंक की कटौती करेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो घरेलू बाजार पर दबाव बन सकता है।
मेरी सलाह है कि बाजार में चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में ही सौदे और निवेश करना ठीक रणनीति होगी। मुझे तेल-गैस क्षेत्र और नीतिगत ब्याज दरों से संबंधी शेयर अच्छे लग रहे हैं। निवेशक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 9-12 महीनों की अवधि का नजरिया रख कर निवेश कर सकते हैं। नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 18 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख