शेयर मंथन में खोजें

अच्छी खबरें ले जायेंगी 10,500 तक

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

आज भारतीय शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक रहने की उम्मीद है। वैश्विक शेयर बाजारों के संकेत अच्छे हैं। वैश्विक स्तर पर और साथ ही घरेलू मोर्चे पर बेहतरी की संभावनाएँ दिख रही हैं। अमेरिका में दिग्गज ऑटो कंपनियों को राहत पैकेज दिया जाने वाला है। हमारे शेयर बाजार भी अच्छी खबरों की उम्मीदें लगाये बैठे हैं।


महँगाई दर लगातार घटने की वजह से उम्मीद की जा रही है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ब्याज दरों में कटौती करेगा। हालांकि यह उम्मीद काफी दिनों से है, लेकिन अब जल्दी ही यह कटौती देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर भारत सरकार राहत पैकेज पर भी विचार कर रही है। जिस तरह का माहौल बन रहा है, उसमें सोमवार से सकारात्मक खबरें आनी शुरू हो जायेंगी। इससे पैदा उत्साह से हमें दिसंबर में शेयर बाजारों में तेजी दिख सकती है और सेंसेक्स बढ़ कर 10,500 के स्तर के आसपास जा सकता है। निश्चित रूप से भारत सरकार ने पहल करने में थोड़ी सुस्ती दिखायी है। यदि सरकार ने यह पहल थोड़ी जल्दी की होती, तो अब तक हमारे शेयर बाजारों ने गति पकड़ ली होती।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख