शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार की नजर बजट सत्र के दूसरे चरण पर : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक रुझान के साथ मजबूत दिख रहा है।
हालाँकि छोटी अवधि में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव हो सकता है और मुनाफावसूली भी दिख सकती है। इस हफ्ते अप्रैल वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि अप्रैल निफ्टी का निपटान 5800 के आसपास होगा। मेरा कहना है कि आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस सत्र पर घरेलू बाजार की नजर लगी हुई है। इसमें जमीन अधिग्रहण बिल, फाइनेंस और बीमा जैसे कुछ अहम बिल पेश होंगे।
कारोबारियों को मेरा सलाह है कि जिन्होंने निचले स्तरों पर खरीदारी कर रखी है। वे इन स्तरों पर मुनाफावसूली कर सकते हैं और नयी खरीदारी करने अभी बचना चाहिए।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक ठीक लग रहा है। निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कैर्न इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख