शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5950 पर मजबूत सहारा : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है।
निफ्टी (Nifty) को 6000-6050 के दायरे में सहारा मिल रहा है। आने वाले दिनों में अगर बाजार में गिरावट आती है, तो निफ्टी को 5950 पर मजबूत सहारा मिलेगा। बाजार की नजर एसबीआई के नतीजों पर लगी हुई है। मेरा मानना है कि एसबीआई के नतीजे बाजार की उम्मीदों के अनुसार रहेंगे।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और रियल एस्टेट ठीक लग रहे हैं। कारोबारी डीएलएफ के शेयर में खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 228 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 2 महीनों का लक्ष्य 270-275 रुपये का होगा। निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से बीपीसीएल, एनआईआईटी और जियोमैटिक के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 22 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख