शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर में तय होगी घरेलू बाजार की दिशा : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6150-6200 के बीच रह सकता है। 
आने वाले दिनों में निफ्टी को 6020-6050 पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि निफ्टी को 6225-6250 पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। मेरा कहना है कि अभी घरेलू बाजार की चाल रुपये पर निर्भर दिख रही है। दिसंबर महीने में पाँच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने वाले हैं। इन नतीजों के बाद ही घरेलू बाजार की स्पष्ट दिशा देखने को मिलेगी।
क्षेत्रों के लिहाज से सीमेंट और बैंक ठीक नजर आ रहे हैं, जबकि एफएमसीजी और आईटी एक दायरे में दिख रहे हैं। मेरा मानना है कि जब हर एक आदमी खराब कहता है, तो बाजार की चाल इसके विपरीत होती है। निवेशकों को मेरी राय है कि बैंक क्षेत्र के शेयरों में निवेश करें। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 08 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख