शेयर मंथन में खोजें

अगस्त निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5400-5500 के बीच : नितेश चंद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार अभी कमजोर नजर आ रहा है, हालाँकि दोपहर के कारोबार में घरेलू बाजार सँभल सकता है।
आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5380-5430 के बीच रह सकता है। आने वाले दिनों में निफ्टी को 5500 के स्तर पर कड़ी बाधा मिलेगी, जबकि इसको 5350 के स्तर मजबूत सहारा मिलेगा। इस हफ्ते अगस्त वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अगस्त निफ्टी का निपटान 5400-5500 के बीच हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी क्षेत्र ठीक लग रहा है, जबकि बैंक कमजोर लग रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो लंबी की अवधि के लिए निवेशक आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, बीएचईएल, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में खरीदारी करें। नितेश चंद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)
(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख