शेयर मंथन में खोजें

जनवरी निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6250-6300 के दायरे में : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में निफ्टी (Nifty) का दायरा 6150-6350 रह सकता है।
मेरा कहना है कि आने वाले समय में नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे महँगाई दर में कमी आने के बावजूद नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना दिख रही है।अगले हफ्ते जनवरी वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि जनवरी निफ्टी का निपटान 6250-6300 के दायरे में होगा। 
क्षेत्रों के लिहाज से दवा और आईटी ठीक नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य सभी दबाव में दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि बाजार में गिरावट आने पर ही चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में निवेश करें। जिन निवेशकों ने पहले से खरीदारी कर रखी है, वे मुनाफावसूली भी कर सकते हैं। अरविंद पृथी, निवेश सलाहकार (Arvind Pruthi, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 23 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!