शेयर मंथन में खोजें

सलाह

Tata Consultancy Services Ltd Shares Latest News : उच्च स्तर का रीटेस्ट कर सकता है स्टॉक

Expert Shomesh Kumar : टीसीएस और निफ्टी आईटी इंडेक्स का चार्ट और दोनों का निचला स्तर एक जैसे ही लग रहे हैं। इसका मतलब ये हुआ कि अगर निफ्टी आईटी 31000-32000 के दायरे में जा रहा है तो टीसीएस भी 3500-3600 रुपये की तरफ जायेगा।

Infosys Ltd Share Latest News : अभी सतर्कता बरतनी जरूरी

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में अब भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। जब कि इसका मैनेजमेंट ये नहीं कह देता है मुश्किल वक्त खत्म हो चुका है और पिछली बार हमने जो कुछ कहा वो जल्दबाजी में बोल दिया था।

Wipro Ltd Share Latest News : इसमें निवेश करने के साथ में सब्र भी रखना होगा

Expert Shomesh Kumar : मेरे हिसाब से विप्रो ऐसी कंपनी है, जो दो-तीन तिमाही के औसत या खराब नतीजों के बाद अचानक काफी अच्छा नतीजा देती है। इससे इसके शेयर में सुस्त चाल से चलते-चलते कभी-कभी बहुत तेजी से भाग जाते हैं और उम्मीद से बहुत अच्छा रिटर्न मिल जाता है।

HCL Technologies Ltd Share Latest News : बाजार की चाल का फायदा मिल रहा स्टॉक को

Expert Shomesh Kumar : एचसीएल टेक को इस समय बाजार की चाल का फायदा मिल रहा है। बाजार में पैसा है, चुनिंदा स्टॉक में जगह बन रही है खरीदने की तो ऐसे स्टॉक भी चल जा रहे हैं।

Mphasis Ltd Share Latest News : अमेरिका के हालात तय करेंगे स्टॉक की चाल

Expert Shomesh Kumar : एमफेसिस की 70% से ज्यादा आय अमेरिका से आती है। इसलिए अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी के हालात बनते हैं, तो इनके लिए दिक्कत हो सकती है और इनके मुनाफे पर असर आ सकता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख