शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए 9620-9720 पर बाधा

समित चव्हाण, मुख्य विश्लेषक - तकनीकी, एंजेल ब्रोकिंग
अमेरिका और एशियाई बाजारों से कोई खास संकेत न मिलने के कारण आज बाजार की नरम शुरुआत हुई।

इसके बाद, आज बाजार में सत्र के दौरान छोटे दायरे के भीतर एक ठहराव (कंसोलिडेशन) देखने को मिला। हालाँकि, बाजार का रुझान कुल मिला कर सकारात्मक ही रहा और इसी के परिणामस्वरूप निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। आज लगातार दूसरे दिन बाजार में इस तरह का व्यवहार देखने को मिला है। एक रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद बाजार जब ठहराव के दौर में आता है, तो सामान्यत: ऐसा ही देखने को मिलता है।
अब, ऐसा लगता है कि कुछ दिनों तक इसी तरह का ठहराव जारी रहेगा, हालाँकि थोड़ी अधिक अस्थिरता बनी रहेगी, क्योंकि निफ्टी 9620-9720 के मजबूत बाधा क्षेत्र (रेजिस्टेंस जोन) में प्रवेश कर रहा है। कारोबारियों के लिए सलाह है कि वे इस बाधा क्षेत्र में निफ्टी में मुनाफावसूली करते रहें। चुनिंदा शेयरों की चाल पर ध्यान केंद्रित रखें, जिनमें सौदों के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
इस मौके पर, बाजार में कुछ गिरावट आने पर जब समर्थन स्तर पास हों तो कारोबारियों को उसे खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं बाधा क्षेत्र के पास जाने पर बिकवाली करके अपने सौदे हल्के कर लेने चाहिए। बुधवार के सत्र के लिए 9581-9547 निफ्टी के लिए तात्कालिक समर्थन स्तर का काम कर सकता है। (शेयर मंथन, 30 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख