शेयर मंथन में खोजें

जीडीपी (GDP) सुस्त, पर 2017-18 में नोटबंदी का असर नहीं

वैभव अग्रवाल
रिसर्च प्रमुख, एंजेल ब्रोकिंग
आज जीडीपी (GDP) के जो आँकड़े सामने आये हैं, वे साफ तौर पर विमुद्रीकरण या नोटबंदी (demonetisation) के असर को दर्शाते हैं।

चौथी तिमाही में जीडीपी में केवल 6.1% की वृद्धि हुई है, जबकि बाजार का अनुमान 7.1% विकास दर रहने का था। इस तिमाही में ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (जीवीए) में भी बाजार के 6.7% वृद्धि के अनुमान की तुलना में केवल 5.6% वृद्धि हुई है। पूरे वित्त वर्ष के लिए जीवीए वृद्धि दर 6.6% रही है, जिसका संकेत सीएसओ ने पहले 6.7% वृद्धि के अनुमान के रूप में दे दिया था।
इन आँकड़ों को फीका कहा जा सकता है। पर हमारा मानना है कि नोटबंदी के बाद ऐसा होना अपेक्षित था। हम यह उम्मीद नहीं कर रहे हैं कि नोटबंदी का असर वित्त वर्ष 2017-18 में भी जारी रहेगा, क्योंकि बहुत-से क्षेत्रों ने वापस सँभलने के संकेत देने शुरू कर दिये हैं और सामान्य मॉनसून की वजह से कई क्षेत्रों में सकारात्मक रुख बन रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख