शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

Sensex-Nifty में गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी में नरमी

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (13 फरवरी) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 12.50 अंकों का नुकसान नजर आ रहा है और यह 0.06% के अंतर के साथ 21,747.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

नकारात्मक झुकाव के साथ कंसोलिडेट कर सकता है बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (12 फरवरी) को भारतीय बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही, मगर बिकवाली के दबाव और वैश्विक संकेतों के अभाव में ये लाल निशान में आ गये। 

छोटी अवधि में बाजार का ढाँचा कमजोर, 20 दिनों के एसएमए पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले हफ्ते (05 से 09 फरवरी) प्रमुख सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की वजह से निफ्टी 0.31% और सेंसेक्स 964 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मुनाफावसूली,निफ्टी 166, सेंसेक्स 523 अंक गिरकर बंद

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा। 170 अंकों के दायरे में कारोबार के बीच डाओ जोंस 55 फिसलकर बंद हुआ।

गिफ्ट निफ्टी में मामूली तेजी, Sensex-Nifty में भी सतर्क कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार (12 फरवरी) को कारोबार की सतर्क शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 0.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह बिना किसी अंतर के 21,925.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख