शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

बाजार में दिखी कमजोरी, निफ्टी 92,सेंसेक्स 361 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से नरमी के संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड हाई पर मुनाफावसूली देखने को मिली। शुक्रवार को 300 अंक फिसलने के बाद सोमवार को भी डाओ जोंस में 160 अंकों की गिरावट देखी गई।

बड़े दायरे में कंसोलिडेट करेगा निफ्टी, प्रमुख आर्थिक आँकड़ों पर रहेगी नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (26 मार्च) को पूरे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी नकारात्मक दायरे में घूमता रहा और 92 अंकों के नुकसान के साथ 22,004 के स्तर पर बंद हुआ। 

Gift Nifty में हल्की तेजी, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के संकेत

होली के त्योहारी अवकाश के बाद खुल रहे भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (26 मार्च) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 13 अंकों की हल्की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.06% की तेजी के साथ 22,106 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में सकारात्मक गति जारी रहने के आसार, खरीदारी के स्तर देखें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्ताह (18 से 22 मार्च) में बेंचमार्क सूचकांक में उतार-चढ़ाव से भरपूर कारोबारी सत्र दिखाई दिया था। उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी में 0.28% की नरमी आयी, जबकि सेंसेक्स 188 अंक जोड़ कर बंद हुए। 

अगले हफ्ते उतार-चढ़ाव के बीच कंसोलिडेट करेगा निफ्टी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (22 मार्च) को घरेलू शेयर बाजार अमेरिका और ब्रिटेन के केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें अपरिवर्तित रखने के बाद आयी वैश्विक रैली में शामिल हो गये। धीमी शुरुआत के बाद निफ्टी ऊपर की तरफ बढ़ा और 85 अंकों (0.4%) की बढ़त के साथ 22,097 के स्तर पर बंद हुआ। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख