शेयर मंथन में खोजें

एमपीएस (MPS) की आमदनी और लाभ में मामूली बढ़त

एमपीएस (MPS) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 14.38 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 16.55% की बढ़त के साथ 16.76 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस बीच कंपनी की आमदनी में भी 2.55% की बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी 60.35 करोड़ रुपये से बढ़ कर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 61.89 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एमपीएस का शेयर मंगलवार के 698.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 690.05 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 14.65 रुपये या 2.10% की गिरावट के साथ 683.95 रुपये पर है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 927.50 रुपये और निचला स्तर 610.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख