शेयर मंथन में खोजें

अपर गंगा शुगर (Upper Ganga Sugar) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

अपर गंगा शुगर (Upper Ganga Sugar) ने कहा है कि कंपनी को अपने शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

अपर गंगा शुगर को कंपनी और अवध शुगर के बीच व्यवस्था की योजना के लिए यह मंजूरी मिली है।
बीएसई में अपर गंगा शुगर का शेयर मंगलवार के 461.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 460.00 रुपये पर खुला है। कमजोर शुरुआत से उभरते हुए करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 8.40 रुपये या 1.82% की मजबूती के साथ 469.90 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में अपर गंगा शुगर के शेयर का उच्च स्तर 509.55 रुपये और निचला स्तर 30.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख