शेयर मंथन में खोजें

इसलिए होगी ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टीफायर्स (Transformer & Rectifieres) के निदेशकों की बैठक

ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टीफायर्स (Transformer & Rectifieres) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 25 जुलाई को होगी।

निदेशक मंडल की इस बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा तरजीही आवंटन या क्वालिफाइड संस्थागत प्लेसमेंट द्वारा प्रतिभूतियों को जारी कर के फंड जुटाने पर विमर्श किया जायेगा।
बीएसई में ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टीफायर्स का शेयर मंगलवार के 346.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 350.00 रुपये पर खुला है। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में आज गिरावट का रुख रहा है। करीब सवा 1 बजे ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टीफायर्स का शेयर 6.35 रुपये या 1.83% की कमजोरी के साथ 339.80 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टीफायर्स के शेयर का उच्च स्तर 387.90 रुपये और निचला स्तर 162.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख