शेयर मंथन में खोजें

भारत सीट्स (Bharat Seats) के शेयर में 18.93% की उछाल

भारत सीट्स (Bharat Seats) के शेयर में आज 18.93% की उछाल आयी है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के लाभ में 69.7% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 0.99 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1.67 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत सीट्स की आमदनी में 7.5% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुई 190 करोड़ रुपये की आमदनी के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की आमदनी 204.3 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में भारत सीट्स का शेयर बुधवार के 40.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 43.80 रुपये पर खुला और कारोबार के अंत में 7.75 रुपये या 18.93% की जोरदार उछाल के साथ 48.70 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 58.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 28.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख