शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) करेगी 2,731 करोड़ रुपये का निवेश

पावर ग्रिड (Power Grid) के निदेशक मंडल ने कंपनी को 2,731 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दे दी।

कंपनी इस रकम से कई परियोजनाओं में निवेश करेगी। इन परियोजनाओं में 1,429.38 करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान के भजला में सौर पार्क के लिए एक पारेषण प्रणाली की स्थापना भी शामिल है।
बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर सोमवार के 168.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 169.05 रुपये पर खुला और 170.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। पावर ग्रिड का शेयर करीब सवा 2 बजे 1.70 रुपये या 1.01% की बढ़त के साथ 170.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख