शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के तिमाही लाभ और आमदनी में बढ़त

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के तिमाही लाभ में 33.45% की बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 के समान समय में कंपनी का लाभ बढ़ने के साथ ही इसकी आमदनी में भी 9.35% की बढ़त हुई है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ और आमदनी क्रमश: 35.18 करोड़ रुपये और 961.44 करोड़ रुपये रही थी। चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ और आमदनी बढ़ कर 46.95 करोड़ रुपये और 1,051.41 करोड़ रुपये रहे।
बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर गुरुवार के 259.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 261.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद इसमें करीब पौने 10 बजे तक बढ़त आयी और इसके बाद इसमें गिरावट शुरू हुई। करीब 1.25 बजे कंपनी का शेयर 2.40 रुपये या 0.93% की बढ़त के साथ 261.60 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में एस्कॉर्ट्स के शेयर का उच्च स्तर 269.50 रुपये और निचला स्तर 112.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख