शेयर मंथन में खोजें

डिश टीवी (Dish TV) का मुनाफा घटा, आमदनी बढ़ी

डिश टीवी (Dish TV) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 40.87 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 54.21 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 762.90 करोड़ रुपये से बढ़ कर 790.44 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह कंपनी के लाभ में 25.43% की कमी और आमदनी में 3.60% की हल्की बढ़त हुई है।
बीएसई में डिश टीवी का शेयर गुरुवार के 93.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 95.90 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में बढ़त का रुख रहा है। करीब 3.05 बजे कंपनी का शेयर 8.20 रुपये या 8.73% की बढ़त के साथ 102.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में डिश टीवी के शेयर का उच्च स्तर 121.85 रुपये और निचला स्तर 65.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख