शेयर मंथन में खोजें

केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries) करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries) 600 करोड़ रुपये के निवेश पर विचार कर रही है।

कंपनी इस रकम का निवेश अपने टायर और सीमेंट व्यापार के विस्तार के लिए करेगी।
आज बीएसई में केसोराम इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट का रुख रहा। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 142.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 144.25 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद इसमें गिरावट जारी रही और यह करीब सवा 11 बजे लाल निशान पर पहुँचा। अंत में 4.10 रुपये या 2.87% की गिरावट के साथ 138.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख