शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का स्टील उत्पादन बढ़ा, शेयर में मजबूती

जुलाई में जेएसडब्लू स्टील के स्टील उत्पादन में वृद्धि हुई है।

कंपनी ने जुलाई में 13.37 लाख टन स्टील का उत्पादन किया है। जो पिछले साल के 11.26 लाख टन स्टील उत्पादन से 19% ज्यादा है। वहीं रोल्ड स्टील का उत्पादन 5% बढ़ कर 9.52 लाख टन हो गया है। पिछले साल कंपनी ने 9.06 लाख टन रोल्ड स्टील का उत्पादन किया था। वहीं रोल्ड उत्पादन : लॉग का उत्पादन 33% बढ़ा हैं। बीएसई में जेएसडब्लू स्टील के शेयर आज गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,714.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,685 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे कंपनी के शेयर 22.20 रुपये या 1.32% की बढ़त के साथ 1,707 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख