शेयर मंथन में खोजें

इस कंपनी से मिला सीमेंस (Siemens) को 217 करोड़ रुपये का ठेका

सीमेंस (Siemens) को 217 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका पावर ग्रिड कंपनी ऑफ बांग्लादेश से 400 केवी / 230 केवी स्विच यार्ड उपकरण, रिएक्टर्स, पावर ट्रांसफॉर्मर, अग्निशमन सिस्टम, एयर कन्डीशनिंग प्रणाली, सहायक विद्युत प्रणाली, बिल्डिंग प्रबंधन प्रणाली, लाइटिंग सिस्टम, एसी नियंत्रण और सुरक्षा, सिविल के इंजीनियरिंग और 500 मेगावाट हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट स्टेशन के लिए प्लांट की आपूर्ति के लिए मिला है।
बीएसई में सीमेंस के शेयर में शुरुआती कारोबार में गिरने के बाद से तेजी का रुख है। आज यह बुधवार के 1,247.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,250.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे 16.15 रुपये या 1.29% की बढ़त के साथ सीमेंस का शेयर 1,263.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख