शेयर मंथन में खोजें

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट (Cholamandalam Investment) ने खोली 4 नयी शाखाएँ

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट (Cholamandalam Investment) ने कर्नाटक में अपनी 4 नयी शाखाएँ खोली हैं।

इसके साथ ही इसकी राज्य में कुल 37 शाखाएँ हो गयी हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 में पूरे भारत में 150 नयी शाखाएँ खोलने की अपनी योजना के तहत इन शाखाओं की शुरुआत की है। इस समय कंपनी की 571 शाखाएँ हैं, जिन्हें बढ़ा कर कंपनी 700 करना चाहती है।
बीएसई में चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट का शेयर बुधवार के 1,123.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 1,134.25 रुपये पर खुला है। करीब पौने 1 बजे चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट का शेयर 1.85 रुपये या 0.16% की मामूली बढ़त के साथ 1,125.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख