शेयर मंथन में खोजें

वी-मार्ट रीटेल (V-Mart Retail) ने खोला नया स्टोर

वी-मार्ट रीटेल (V-Mart Retail) ने ओडिशा के जिला बलंगीर में नया स्टोर खोला है।

7,280 वर्ग फुट में फैला कंपनी का यह स्टोर ओडिशा के 8 शहरों में आठवाँ ही स्टोर है। इसके साथ ही देश के 14 राज्यों के 112 शहरों में वी-मार्ट के 130 स्टोर हो गये हैं, जो कुल 10.88 लाख वर्ग फुट में फैले हैं। कंपनी के इन 130 स्टोरों में से 33 कंपोजिट स्टोर और 97 फैशन स्टोर हैं।
बीएसई में वी-मार्ट रीटेल का शेयर बुधवार के 502.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 511.30 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 1 बजे वी-मार्ट रीटेल का शेयर 5.65 रुपये या 1.12% की कमजोरी के साथ 497.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख