शेयर मंथन में खोजें

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर (GlaxoSmithkline Consumer) का लाभ 2.92% बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर का लाभ 2.92% बढ़ कर 160.61 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 156.05 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालँकि कंपनी की आमदनी 0.91% घट कर 1,118.56 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी की आमदनी 1,128.87 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 6,367 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 6,370 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 6,220 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयर 112.90 रुपये या 1.78% की गिरावट के साथ 6,241.70 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 26727.45 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख