शेयर मंथन में खोजें

खराब तिमाही नतीजों से मनाली पेट्रोकेमिकल्स (Manali Petrochemicals) का शेयर गिरा

मनाली पेट्रोकेमिकल्स (Manali Petrochemicals) ने अपने तिमाही घोषित कर दिये हैं।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष के समान समय में मनाली पेट्रोकेमिकल्स का लाभ 14.73 करोड़ रुपये से घट कर 10.80 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की आमदनी भी 169.86 करोड़ रुपये से घट कर 155.43 करोड़ रुपये रह गयी। इस तरह कंपनी के लाभ में 26.68% और आमदनी में 8.49% की गिरावट आयी है।
बीएसई में मनाली पेट्रोकेमिकल्स का शेयर 32.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 31.65 रुपये पर खुला है। पूरे समय लाल निशान पर रहते हुए करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 1.40 रुपये या 4.35% की बढ़त के साथ 30.75 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 36.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 20.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख