शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों पर श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) के शेयर 2.10% चढ़े

बीएसई में श्री रेणुका शुगर्स के शेयर में मंगलवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 3.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 150.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की आमदनी भी 1591.4 करोड़ रुपये से 3.31% बढ़ कर 1644.2 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधापर कंपनी का एबिटा बढ़ कर 114.6 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में कंपनी के शेयर आज मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 16.80 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.53 बजे कंपनी के शेयर 0.35 रुपये या 2.10% की मजबूती के साथ 17.05 रुपये पर चल रहा है। 15 जून 2016 को यह शेयर 19.18 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 25 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 7.03 रुपये था। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख