शेयर मंथन में खोजें

विपुल (Vipul) के निेदेशक मंडल की बैठक 9 सितंबर को

विपुल (Vipul) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के निेदेशक मंडल की बैठक 9 सितंबर को होगी, जिसमें एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार किया जायेगा।

निेदेशक मंडल की बैठक में कंपनी द्वारा प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किये गये 47 करोड़ रुपये के गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों के समय से पहले रिडम्प्शन पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में विपुल का शेयर सोमवार के 72.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 72.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.60 रुपये या 0.83% की बढ़त के साथ 72.70 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 73.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 31.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख