शेयर मंथन में खोजें

एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर (MEP Infrastructure) के शेयर में इस कारण से आयी तेजी

बीएसई में एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के शेयर आज यानी मंगलवार को बढ़त के साथ 45 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 45.05 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 43.20 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.21 बजे कंपनी के शेयर 1.45 रुपये या 3.42% की मजबूती के साथ 43.80 रुपये पर चल रहा है। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 34.20 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 21 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 59.70 रुपये का रहा था। कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से स्वीकृति पत्र मिला है। कंपनी को यह स्वीकृति पत्र झारखंड में नेशनल हाईवे के लिए उपयोगकर्ता शुल्क का संग्रह करने के लिए मिला है। (शेयर मंथन , 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख