शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) को मिला ठेका, शेयर 14.97% उछले

ठेका मिलने की खबर के बाज श्रीराम ईपीसी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी की सहायक कंपनी श्रीराम ईपीसी शारजंहा को मून ऑयरन ऐंड स्टील कॉर्पोरेश से ओमान में 1,530 करोड़ रुपये का टेका मिला है। इस ठेके में ओमान के सोहार में मिनी मिल परियोजना के लिए 1.2 एमटीपीए के लिए संयंत्र का निर्माण शामिल है। बीएसई में श्रीराम ईपीसी के शेयर आज यानी मंगलवार को बढ़त के साथ 24 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 26.45 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 23.50 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.50 बजे कंपनी के शेयर 3.30 रुपये या 14.97% की शानदार तेजी के सथ 25.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख