शेयर मंथन में खोजें

कोहिनूर फूड्स (Kohinoor Foods) के तिमाही लाभ और आय में गिरावट

कोहिनूर फूड्स का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 में 8.19% घट कर 4.82 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 5.25 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की आय 284.11 करोड़ रुपये से 2.66% घट कर 276.53 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 255.29 करोड़ रुपये से घट कर 248.05 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में कोहिनूर फूड्स के शेयर आज मंगलवार को 66.05 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 66.05 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 65.15 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1 बजे कंपनी के शेयर 1 रुपये या 1.50% की कमजोरी के साथ 65.50 रुपये पर चल रहा है। 15 जून 2016 को यह शेयर 84.80 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 29 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 35.55 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख