शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

एनएमडीसी (NMDC) ने आज अपने 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है।

कंपनी ने बीएसई को अगस्त तक किये कच्चे लोहे के उत्पादन और बिक्री की जानकारी दी है। कंपनी ने अगस्त तक 11.69 मिलियन टन कच्चे लोहे का उत्पादन और 12.93 मिलियन टन कच्चे लोहे की बिक्री की है।
बीएसई में एनएमडीसी का शेयर मंगलवार के 107.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 107.05 रुपये पर खुला और 115.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसका 52 हफ्तों का शिखर है। दूसरी कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों में निचला स्तर 75.20 रुपये रहा है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.55 रुपये या 7.06% की बढ़त के साथ 114.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख