शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ओएनजीसी, गेल, सागर सीमेंट्स, सूर्या रोशनी और सोलर इंजस्ट्रीज

खबरों के कारण गुरुवार के कारोबार में जिन शेयरों पर नजर रहेगी उनमें ओएनजीसी, गेल, सागर सीमेंट्स, सूर्या रोशनी और सोलर इंजस्ट्रीज शामिल हैं।

सोलर इंजस्ट्रीज : कंपनी का तिमाही लाभ 13.1% की बढ़त के साथ 47.1 करोड़ रुपये रहा।
सूर्या रोशनी : सूर्या रोशनी का तिमाही लाभ 11.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 12.7 करोड़ रुपये हो गया।
स्विलेक्ट एनर्जी : कंपनी का तिमाही लाभ 25% की गिरावट के साथ 3.9 करोड़ रुपये रहा।
गेल : गेल का तिमाही लाभ 388.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,335.2 करोड़ हो गया। साथ ही कंपनी की आमदनी में 14.1% की बढ़त हुई।
ओएनजीसी : कंपनी का लाभ 7.9% गिर कर 4,232.5 करोड़ रुपये रहा। इसकी तिमाही आमदनी में 9.5% की बढ़त हुई।
एशियन होटल्स : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 0.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
प्रेसिजन कैम्शाफ्ट्स : कंपनी का तिमाही लाभ 17 करोड़ रुपये से 8.5% बढ़ कर 18.5 करोड़ रुपये हो गया।
एल्स्टम टीऐंडडी : कंपनी को 10.1 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 197.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
ओरिएंट पेपर : इक्विटी के राइट्स इश्यू वित्त जुटाने पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 15 सितंबर को होगी।
सागर सीमेंट्स : कंपनी की बिक्री 23% गिर कर 1.08 लाख टन रह गयी। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख