शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस को पीछे छोड़ रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी सर्वाधिक बाजार पूँजी वाली कंपनी

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) को पीछे छोड़ कर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) सर्वाधिक बाजार पूँजी वाली कंपनी बन गयी है।

आज 1,179.90 रुपये का नया सर्वाकालिक उच्चतम स्तर छूते ही रिलायंस की बाजार पूँजी 7.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गयी, जबकि टीसीएस की बाजार पूँजी 7.39 करोड़ रुपये आँकी गयी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आज लगातार तीसरे दिन मजबूती आयी है। पिछले तीन सत्रों में यह 6% ऊपर चढ़ा है। वहीं 2018 में अब तक इसने करीब 28% की बढ़ोतरी हासिल की है।
कारोबार बंदी के समय रिलायंस का शेयर 36.45 रुपये या 3.17% की बढ़त के साथ 1186.15 रुपये (बाजार पूँजी 7,52,143.59 करोड़ रुपये) पर है। वहीं टीसीएस 1.05 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 1,946.00 रुपये (बाजार पूँजी 7,45,423.59 करोड़ रुपये) पर है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख