शेयर मंथन में खोजें

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के मुनाफे और आमदनी में हुई वृद्धि

दवा कंपनी अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) को 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 105.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

वहीं इसे 2017 की समान अवधि में 97.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 473.1 करोड़ रुपये की तुलना में 511 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार साल दर साल आधार पर अजंता फार्मा का तिमाही मुनाफा 11.6% और आमदनी 8% बढ़ी। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 130.7 करोड़ रुपये से 20.5% की बढ़त के साथ 157.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 27.6% से 320 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 30.8% रहा।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी का भारतीय कारोबार 24% की बढ़त के साथ 178 करोड़ रुपये और अफ्रीकी ब्रांडेड जेनेरिक बिक्री 9% बढ़त के साथ 77 करोड़ रुपये रही। हालाँकि बढ़ती प्रतिस्पर्धा, मूल्य निर्धारण दबाव और कम खरीद के कारण अफ्रीका में अजंता फार्मा की इंस्टिट्यूशन बिक्री 44% की भारी गिरावट के कारण 54 करोड़ रुपये पर आ गयी। वहीं अमेरिका में कंपनी की जेनेरिक आमदनी 13% की बढ़त के साथ 61 करोड़ रुपये की रही।
दूसरी तरफ बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर 1,129.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,144.00 रुपये खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 1,177.00 रुपये और निचला स्तर 1,099.70 रुपये पर रहा। अंत में यह 6.70 रुपये या 0.59% की तेजी के साथ 1,135.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख