शेयर मंथन में खोजें

भूषण स्टील (Bhushan Steel) के अधिग्रहण के लिए टाटा स्टील (Tata Steel) को मिली सीसीआई की मंजूरी

निष्पक्ष व्यापार नियामक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कर्ज से दबी भूषण स्टील (Bhushan Steel) के अधिग्रहण के लिए टाटा स्टील (Tata Steel) को मंजूरी दे दी है।

टाटा स्टील भूषण स्टील की पूरी 100% हिस्सेदारी खरीदेगी। भूषण स्टील पर करीब 45,000 करोड़ रुपये का ऋण है। गौरतलब है कि भूषण स्टील पिछले साल जून में दिवालिया कार्यवाही के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संदर्भित 12 एनपीए में से एक है।
उधर बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 577.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 580.00 रुपये पर खुला और 582.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 10 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 3.35 रुपये या 0.58% की मजबूती के साथ 581.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख