शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की करीब 400 शाखाएँ खोलने की योजना

खबरों के अनुसार ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) चालू वित्त वर्ष के दौरान 350-400 नयी शाखाएँ खोलने की योजना बना रहा है।

इस समय बैंक के पास करीब 3,800 शाखाओं का नेटवर्क है। बता दें कि बैंक ने अप्रैल-जून में 76 नयी शाखाएँ शुरू भी कर ली हैं, जिसका जिक्र बैंक ने अपने वित्तीय नतीजों में भी किया।
इस खबर से ऐक्सिस बैंक के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 596.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 596.00 रुपये पर खुला। पौने 10 बजे इसमें तेजी से बढ़त आनी शुरू हुई और यह 614.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 10 बजे के आस-पास बैंक का शेयर 13.75 रुपये या 2.31% की मजबूती के साथ 610.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख