शेयर मंथन में खोजें

बेहतर वित्तीय नतीजों से 52 हफ्तों के करीब पहुँचा सिप्ला (Cipla) का शेयर

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) को 445.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी को 2017 की समान अवधि में 4.86% कम 424.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान सिप्ला की शुद्ध आमदनी 3,525.05 करोड़ रुपये से 11.7% की बढ़त के साथ 3,938.99 करोड़ रुपये रही। दक्षिण अफ्रीका और भारत में बेहतर बिक्री से सिप्ला के नतीजे शानदार रहे हैं। हालाँकि इसकी अमेरिकी आमदनी में बढ़त हल्की रही।
वहीं सिप्ला का एबिटा 12.4% बढ़त के साथ 726.37 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 330 आधार अंकों की बढ़त के साथ 18.4% रहा।
गौरतलब है कि सिप्ला की घरेलू आमदनी में 22% बढ़ोतरी के साथ 1,544 करोड़ रुपये रही, जो कि ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले 14% अधिक है। वहीं कंपनी की दक्षिण अफ्रीकी आमदनी 23% बढ़ कर 575 करोड़ रुपये और अमेरिकी आमदनी 4% की बढ़ोतरी के साथ 670 करोड़ रुपये रही, जो जनवरी-मार्च के मुकाबले केवल 1% ज्यादा है।
दूसरी ओर बीएसई में सिप्ला का शेयर 633.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 649.00 रुपये पर खुला और साढ़े 9 के आस-पास 661.90 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों के ऊपरी भाव (663.00) के काफी नजदीक है। पौने 12 बजे के आस-पास सिप्ला का शेयर 3.35 रुपये या 0.53% की मजबूती के साथ 636.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख