शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 1,080 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की विद्युत इकाई को 1,080 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को यह ठेके सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) से इसके दो सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्रों में फ्लू गैस डीसल्फराइजेशन (एफजीडी) सिस्टम स्थापित करने के लिए मिले हैं। एनटीपीसी के ये संयंत्र मध्य प्रदेश के खरगोन और छत्तीसगढ़ के लारा में स्थित हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,297.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,300.05 रुपये पर खुला और साढ़े 9 बजे के करीब 1,304.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में 0.75 रुपये या 0.06% की मामूली वृद्धि के साथ 1,298.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख