शेयर मंथन में खोजें

जानकारों के अनुमान से बेहतर रहा एनएमडीसी (NMDC) का मुनाफा

सरकारी खनिज कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 975.27 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

वहीं जानकारों ने कंपनी के लिए 810 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। कंपनी का मुनाफा 2017 की समान तिमाही में 969.20 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.6% अधिक रहा। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,851.5 करोड़ रुपये से 14.8% घट कर 2,422 करोड़ रुपये रह गयी।
साथ ही एनएमडीसी का एबिटा 4.8% घट कर 1,424 करोड़ रुपये रह गया, मगर एबिटा मार्जिन 618 आधार अंकों की जोरदार उछाल के साथ 58.8% रहा। मात्रा में देखें तो तिमाही के दौरान एनएमडीसी का उत्पादन 19.1% घट कर 68.7 लाख टन और बिक्री 25.5% गिर कर 68.4 लाख टन रह गयी। साथ ही एनएमडीसी की आमदनी भी साल दर साल आधार पर 2.7% की गिरावट के साथ 125 करोड़ रुपये की रह गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में एनएमडीसी का शेयर आज 7% से अधिक नीचे गिरा है। कंपनी का शेयर 113.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 110.10 रुपये पर खुला और 104.35 रुपये के निचले भाव तक गिरा। करीब साढ़े 12 बजे एनएमडीसी के शेयरों में 8.00 रुपये या 7.07% की कमजोरी के साथ 105.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख